(International)
रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी गुट ने लोगों को कतार में खड़ा कर उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आईएसआईएस का यह ताजा नरसंहार है। आईएसआईएस का आरोप है कि अल बु-निम्र कबीले से संबंध रखने वाले पुरुष एवं महिलाएं विस्थापित होने के बाद उनका विरोध कर रहे थे और इसके जवाब में उन्हें मौत के घाट उतारा गया। अल-इसावी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, 'इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण वाले इलाकों में रोजाना इस तरह की हत्याएं हो रही हैं। जब तक इस आतंकी गुट को रोका नहीं जाता तब तक नरसंहार जारी रहेगा।' अनबार प्रांत के एक अधिकारी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि एसोसिएटेड प्रेस से की। अधिकारियों के मुताबिक दो दिन पहले आईएसआईएस के हाथों 48 सुन्नी कबीलायाई लोगों की हत्या की खबर सामने आई। आईएसआईएस लड़ाके इराक और सीरिया के अपने कब्जे वाले इलाके में अब तक सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुके हैं। आईएसआईएस का अनबार प्रांत के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। इराक और सीरिया का एक-तिहाई हिस्सा आईएस के कब्जे में है। इस बीच, बगदाद स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने शनिवार को कहा कि अक्टूबर की हिंसा में कम से कम 1, 273 इराकी मारे गए हैं। जबकि सितंबर में यह संख्या 1,119 थी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।