सिखों ने 1984 के दंगों में न्याय के लिए ओबामा से मदद मांगी
(International) कई अमेरिकी सिख संगठनों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कल लिखे पत्र में कहा, ‘ इन अपराधों में केवल 30 लोगों को दोषी ठहाराया गया है जबकि पुलिस और अभियोजन के अधिकारी इसमें कथित तौर पर शामिल पार्टी पदाधिकारियों और सरकार को न्याय के कटघरे में खड़ा करने में विफल रहे।’ पत्र के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय नीति स्थापित करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य बनने की संभावना के मद्देनजर भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हम 1984 में पूर्वनियोजित हिंसा के संबंध में हम आपसे (ओबामा) भारत के साथ चर्चा करने का आग्रह करते हैं। यह पत्र संयुक्त रूप से इंसाफ, ह्यूमन राइट वाच और सिख कोएलिशन ने लिखा है जिसमें ओबामा प्रशासन से पीड़ितों और इसमें बचे लोगों को न्याय दिलाने के संबंध में चर्चा की जरूरत बतायी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।