(International)
सिख श्रद्धालु अमृतसर-वाघा-लाहौर लाइन पर एक विशेष ट्रेन से पहुंचे तथा कुछ लोग वाघा सीमा से पैदल पाकिस्तान में दाखिल हुए। बीते रविवार को पाकिस्तान की वाघा सीमा पर हुए आत्मघाती विस्फोट में करीब 61 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान सरकार ने पंजाब के ननकाना साहिब में धार्मिक समारोह के लिए करीब 3,000 सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया था। ननकाना साहिब में करीब 15,000 स्थानीय सिख भी धार्मिक समारोहों में भाग लेंगे। ये समारोह नौ नवंबर तक चलेंगे। श्रद्धालुओं के सहज प्रवेश और यात्रा के लिए वाघा सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल रेंजर्स के कमांडो को भी तैनात किया गया है। सिख श्रद्धालुओं को एक विशेष ट्रेन के जरिए लाहौर से ननकाना साहिब ले जाया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।