पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर कहर जारी है। मंगलवार को पंजाब प्रांत में एक ईसाई जोड़े पर कुरान के अपमान का तथाकथित आरोप लगाकर गुस्साई भीड़ ने उन्हें जिंदा आग में झोंक दिया। यह खौफनाक अपराध कसूर जिले के कोट राधा किशन गांव में हुआ। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस हत्याकांड को पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। मृतक दंपति के रिश्तेदार इमानुल सरफराज ने बताया, श्शहजाद मसीह (35) और उसकी पत्नी शमा (31) चक गांव 59 के नजदीक मुहम्मद यूसुफ गुज्जर के भट्ठे पर काम करते थे। चूंकि यूसुफ उनकी मजदूरी नहीं दे रहा था। इसलिए शहजाद अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ वहां से जाना चाहता था। उन्हें जाने देने की एवज में यूसुफ ने पांच लाख रुपये भी मांगे थे।श् उन्होंने बताया, श्दो दिन पहले कहासुनी के बाद उसने शहजाद को परिवार समेत कमरे में बंद कर दिया। मंगलवार को यूसुफ ने दो मस्जिदों से घोषणा करवा दी कि मसीह के परिवार ने कुरान को जलाकर ईशनिंदा की है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।