चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने तिब्बत के ऐसे सरकारी कर्मचारियों को कडी सजा देने का संकल्प लिया है, जो निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के अनुयायी हैं या उनके पृथकतावादी आंदोलन का समर्थन करते हैं। सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स ने बुधवार को यह खबर दी। खबरों के अनुसार, केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के निरीक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद तिब्बत स्वशासी क्षेत्र (टीएआर) ने यह घोषषणा की। यह आयोग कम्युनिस्ट पार्टी में अनुशासन पर नजर रखता है। आयोग की निरीक्षण टीम के प्रमुख ये डोंगसोंग ने कहा कि कुछ अधिकारी स्पष्ट राजनीतिक रख अपनाने में नाकाम रहे व तिब्बत के कुछ निचले स्तर के अधिकारी भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में लिप्त हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।