दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी और अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने वाले नेवी सील कमांडो की पहचान सार्वजनिक हो गई है। 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन को मार गिराने वाले कमांडो का नाम है रॉब ओनील। उन्होंने अल कायदा सरगना के सिर में तीन गोलियां मारी थी। 38 वर्षीय रॉब ने पिछले माह के आखिरी में फॉक्स न्यूज को एक साक्षात्कार दिया है। ‘द मैन हू किल्ड ओसामा बिन लादेन’ नाम की दो घंटे की यह डॉक्यूमेंट्री दो हिस्सों में है जिसे 11 और 12 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा। नेवी सील का यह कमांडर साक्षात्कार में अमेरिका के सबसे बेहतरीन सैन्य बल के साथ अपनी ट्रेनिंग की कहानी भी साझा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।