(International)
रिपोर्ट के मुताबिक उसकी पहचान 38 वर्षीय रोब ओ नील के रूप में की गई है। लेकिन आधिकारिक तौर पर उनकी पहचान गुरूवार को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार ने इस नेवी सील के नाम का खुलासा करते हुए कहा कि नील ने 16 साल की नौकरी करने के बाद नौसेना से इस्तीफा दे दिया। ब्रिटेन के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में नील के पिता टोम ओ नील ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या रोब के सार्वजनिक रूप से सबके सामने आने से क्या वे आईएसआईएस आतंकी संगठन के निशाने पर नहीं आ जाएंगे। इस पर मैंने उनसे कहा कि हम उनसे डरने वाले नहीं हैं, बल्कि मैं तो अपने घर के बाहर लिखने वाला हूं कि हिम्मत है तो हमें निशाना बनाकर दिखाएं। गौरतलब है कि 11 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में अलकायदा प्रमुख को अमेरिकी नेवी सील टीम सिक्स ने मौत के घाट उतार दिया था। रोब ओ नील उस टीम का सदस्य था जिसमें लादेन को मारने के ऑपरेशन को अंजाम दिया था। नेवी सील कमांडो की इस टीम को लेकर "जीरो डार्क थर्टी" नामक फिल्म भी बन चुकी है। बताया जाता है कि नील ने बेहद करीब से लादेन के सिर में तीन गोलियां मारी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।