(International)
बीती रात आयोजित वार्षिक जीजी2 लीडरशिप अवॉर्ड्स में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा, ‘एक दिन, मैं यह सुनना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री पद पर कोई एशियाई मूल का ब्रितानी व्यक्ति आसीन है।’ उन्होंने मई 2015 में ब्रिटेन में होने वाले आम चुनावों के संबंध में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘ठीक अभी ऐसा नहीं हो रहा, लेकिन ठीक है।’ उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन को यही चीज सफल बनाती है कि इसमें हर समुदाय का योगदान है। लेकिन यदि स्पष्ट तौर पर कहूं तो यह पर्याप्त नहीं है। आज ब्रिटेन में, अभी भी सजातीय अल्पसंख्यकों में कुछ ही ऐसे लोग हैं, जो शीर्ष पदों पर हैं।’ वर्ष 2014 के लिए जीजी2 मैन ऑफ द ईयर और वूमैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड देते हुए उन्होंने कहा, ‘यह अनुपस्थिति बोर्ड रूम, संसद के सदनों के चैंबरों, फुटबॉल टीमों के प्रबंधकों के पदों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की पीठों, हमारे लड़ाकू विमानों एवं नौवहन पोतों में स्पष्ट झलकती है। मैं इस बात को लेकर स्पष्ट हूं कि इसे बदलना है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।