उत्तर कोरियाई टीवी ने लंगड़ा कर चलते किम का वीडियो फुटेज जारी किया
(International) नॉर्थ चोसुन चुंगांग टीवी ने यह वीडियो फुटेज कल प्रसारित किया जिसमें किम प्योंगयांग में सोमवार और मंगलवार को आयोजित सैन्य कमांडरों की बैठक के दौरान एक मंच पर नजर आ रहे थे। सार्वजनिक तौर पर लंबे समय से नजर नहीं आ रहे किम को अक्तूबर के मध्य में छड़ी की सहायता से चलते हुए देखा गया था। लगभग छह सप्ताह तक सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं देने के कारण किम के स्वास्थ्य और सत्ता पर उनकी पकड़ को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कल के फुटेज में तस्वीर खिंचवाने के दौरान किम को सैनिकों की भीड़ के पीछे लंगड़ा कर चलते हुए देखा गया था हालांकि इसमें उनके पैर नहीं दिखाए गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।