ओबामा ने गुप्त पत्र लिखकर खामेनी से मांगा था समर्थन'
(International) अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनी को एक गुप्त पत्र लिखकर इस्लामिक स्टेट के खिलाफ संघर्ष में उनसे समर्थन मांगा था। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ओबामा ने पिछले माह यह पत्र लिखा था। दैनिक ने बेनाम सूत्रों पर आधारित अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘उन्हीं लोगों ने बताया कि ओबामा ने खामेनी से कहा कि इस्लामिक स्टेट पर कोई भी सहयोग 24 नवंबर की राजनयिक समयसीमा तक ईरानी परमाणु कार्यक्रमों के भविष्य पर विश्व शक्तियों के साथ ईरान के समग्र समझौते पर निर्भर करता है।’ यह ईरानी नेता के नाम ओबामा का चौथा पत्र है जो उन्होंने 2009 में सत्ता में आने के बाद लिखा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।