(International)
वाज ने कहा, ‘इस अवार्ड के लिए चुने जाने के बाद मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे निर्वाचन क्षेत्र लीसेस्टर ईस्ट में मैंने हर तरह की पृष्ठभूमि, धर्म और नस्ल के लोगों तथा समूहों के साथ काम किया है। संसद में सभी वर्गों को बेहतर प्रतिनिधित्व मिले और व्यापक राजनीतिक प्रक्रिया हो, यही हमारे बहु-सांस्कृतिक समाज का सकारात्मक और आवश्यक उद्देश्य है।’ स्पीकर जॉन बेर्को ने स्पीकर्स हाउस में ‘पैचवर्क फाउंडेशन एमपी’ज ऑफ द ईयर 2014’ की घोषणा की। यह अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने देश भर में कमजोर, वंचित और अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व किया हो और उनके लिए काम किया हो। लेबर पार्टी के नेता एड मिलीबैंड ने कहा, ‘इस अवार्ड के लिए मैं वाज को बधाई देता हूं।’ मिलीबैंड ने कहा ‘जब भी मैं लीसेस्टर ईस्ट गया, मैंने देखा कि वह कितनी मेहनत करते हैं और अपने शहर को उन्होंने कितना बदल दिया है। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि राष्ट्रीय स्तर पर कीथ ने कितना गहरा प्रभाव छोड़ा है।’ उन्होंने कहा कि पिछले 32 साल से राजनीति में सक्रिय रहे कीथ ने उस विविधता को बनाए रखा है जिसने ब्रिटेन को महान बनाया है। निश्चित रूप से वह ‘लेबर एमपी ऑफ द ईयर’ अवार्ड के हकदार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।