आतंकवाद से निपटने में सहयोग की राजनाथ सिंह और नेतन्याहू ने की समीक्षा
(International) दोनों ही नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने की अपने-अपने देशों की उत्सुकताओं को भी जाहिर किया, नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि सितंबर में न्यूयार्क में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद उनका मानना है कि ‘‘दोनों देशों के बीच के संबंध त्वरित विकास के लिए तैयार हैं.’’ उस मुलाकात में इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं की सीमा ‘‘आकाश जितनी अनंत’’ है, सिंह और नेतन्याहू ने क्षेत्रीय स्थिति पर और आतंक के कारण वैश्विक समुदाय के समक्ष पैदा हो रहे खतरों पर चर्चा की

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।