दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए पाकिस्तान और चीन ने शनिवार को 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनके तहत चीन पाकिस्तान में 46 अरब डॉलर का निवेश करेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने चीन की यात्रा के दौरान चीनी नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) के नेताओं की बैठक के साथ-साथ बुलाई गई चीन के पड़ोसी देशों के नेताओं की बैठक में भाग लेने आए शरीफ ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कछियांग से विभिन्ना मुद्दों पर विस्तार से बात की। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गत सितंबर में पाकिस्तान की यात्रा पर आने वाले थे, लेकिन इस्लामाबाद में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।