इराक और सीरिया की सीमा पर एक कस्बे में बैठक के लिए जुटे आतंकी गुट आइएस के बड़े आतंकियों पर हुए अमेरिकी हवाई हमले में संगठन का सरगना अबू बकर अल बगदादी बुरी तरह घायल हो गया। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने स्थानीय सरकारी सूत्रों और दो प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि जिस घर में आइएस के आतंकी जुटे थे, वहां अल बगदादी भी मौजूद था। अमेरिकी हवाई हमले में कई लोग मारे गए हैँ। हमले के बाद स्थानीय आइएस आतंकी सड़कों पर लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से घायलों के लिए रक्तदान करने की अपील करते नजर आए। स्थानीय सूत्रों का यह भी कहना है कि इस हमले में कुख्यात आइएस आतंकियों के घायल होने के मद्देनजर अस्पताल को पूरी तरह से खाली भी करा दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।