(International)
राबर्ट ओ नील ने कहा, ‘वह डर से मर गया। वह जानता था कि हम उसे मारने के लिए आए हैं। इस तरह सब कुछ खत्म हुआ।’ पिछले सप्ताह उन्होंने इसे सार्वजनिक करने का फैसला किया, जिसके बाद नौसेना सील टीम के सेवारत और पूर्व सदस्यों की तरफ से विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं आयी। कुछ ने कहा कि सील टीम के किसी अन्य सदस्य ने ओसामा को मार गिराया। गौरतलब है कि मई 2011 में पाकिस्तान के एबोटाबाद में नौसेना के विशेष दस्ते ने ओसामा के परिसर पर छापा मारा और उसका खात्मा किया। बहरहाल, ओ नील का कहना है कि अगर लोगों को उनकी बात पर यकीन नहीं होता तो वह उसकी परवाह नहीं करते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।