श्रीलंका ने किया पांच तमिल मछुआरों को रिहा
(International) इन मछुआरों पर भारतीय जल सीमा से बाहर जाकर मछली पकड़ने और नशीले पदार्थ रखने का आरोप था। स्वामी ने सोमवार को टि्वीट कर कहा, "इस मामले पर ये फैसला तब लिया गया, जब पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति माहिंदा राजपक्षे से बातचीत करी।" उन्होंने साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजपक्षे से फोन पर बात करी, जिसके बाद पांचों मछुआरों को भारत वापस भेजने को लेकर दोनों देशों के बीच रजामंदी हुई। वहीं श्रीलंका के विदेश उप मंत्री निओमल पेरेरा ने कहा, "भारतीय प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति के बीच रविवार को इस मामले को लेकर फोन पर विस्तार से बात हुई थी। श्रीलंका और भारत के बीच अच्छे संबंध हैं और किसी मुद्दे पर बातचीत कर उसे सुलाझाया जा सकता है।" गौरतलब है कि 2011 में नशीले पदार्थ रखने और सीमा पार मछली पकड़ने के मामले में इन मछुआरों को श्रीलंकाई कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।