ASEAN शिखर सम्मेलन शुरू, आज बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे मोदी, सम्मेलन को करेंगे संबोधित
(International) लेकिन इससे पहले और बाद में उनका बेहद व्यस्त कार्यक्रम है, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलना अहम है।ये सभी मुलाकातें म्यांमार इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होनी हैं। मोदी आज ही 12वें भारत-आसियान सम्मेलन के दौरान दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ बहुपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इस बैठक के दौरान क्षेत्र में विवादास्पद दक्षिण चीन समुद्र समेत आर्थिक सुधार और सुरक्षा जैसे मुद्दो पर बातचीत होने की संभावना है। मोदी आसियान नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। सम्मेलन से पहले बुधवार सुबह 8.30 बजे मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री हाजी मोहम्मद नजीब से मुलाकात की। दोपहर में मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क जियुन ह्ये से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके बाद मोदी की आज शाम नोबेल पुरस्कार विजेता ओंग सान सू की से भी अहम मुलाकात है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।