बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति जिनफिंग और बराक ओबामा की हुई बातचीत
(International) चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने आज अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा के साथ बातचीत की। एक दिन पहले ही दोनों नेताओं ने दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक नए तरह के रिश्ते को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया था। बातचीत से पहले, शी ने ओबामा के स्वागत के लिए शानदार आयोजन किया। ओबामा 22 वें एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के आर्थिक नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को बीजिंग पहुंचे। कल शाम दोनों देशों के प्रमुखों ने एपेक की बैठक के बाद मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच एक नए तरह के रिश्ते को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया था। पिछली मुलाकात की याद करते हुए शी ने कहा कि वह यह देख कर बहुत खुश हैं कि दोनों पक्षों ने अपनी अपनी ओर के संयुक्त प्रयास से नए तरह के रिश्ते बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच समझबूझ बढ़ी है तथा ऐसे संबंधों की अवधारणा को लेकर उनकी उंची अपेक्षाएं हैं। शी ने कहा कि दोनों नेताओं को नियमित एवं करीबी संवाद तथा मूलभूत मुद्दों पर गहन विचारों का आदान प्रदान बनाए रखना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।