कनाडाई मूल की महिला ISIS के लड़ाकों से जा मिली, इजरायली सेना की वर्दी में दिखी
(International) एक इस्राइली चैनल की खबरों के अनुसार कहा गया कि गिल रोजेनबर्ग नाम की यह महिला करीब 10 दिन पहले इराक गई। चैनल ने बताया कि कनाडाई मूल की 31 वर्षीय यह महिला इजरायली सेना में काम कर रही थी। इससे पहले वह कनाडा में पायलट के तौर पर कार्यरत थी। एक फोन घोटाला मामले में वह अमेरिका में जेल भी जा चुकी है। इस्राइली रेडियो पर हिब्रू में बातचीत करते हुए महिला ने कहा कि उसने फेसबुक के जरिए लड़ाकों से संपर्क किया था। उसने कहा, ‘कुछ दिनों तक मैं छापामारों के साथ पहाड़ों में रही और फिर मैंने सीमा पार की।’ फेसबुक की तस्वीरों में महिला यरूशलम में इजरायली सेना की वर्दी में दिख रही थी और मीडिया की खबरों के मुताबिक उसने अपनी ये सभी सेल्फी (तस्वीर) इराक में ली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।