ईरान के लिए और परमाणु रिएक्टर बनाएगा रूस
(International) मीडिया ने यह जानकारी दी, एक समाचार एजेंसी के अनुसार, दो नए परमाणु रिएक्टर ईरान के बुशहर क्षेत्र स्थित ऊर्जा संयंत्र में निर्मित किए जाएंगे, जहां ईरान का 1,000 मेगावाट का रिएक्टर पहले से स्थापित है, इस रिएक्टर का निर्माण भी रूस की रोसाटोम कार्पोरेशन ने किया था, रूस और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को यहां हुए समझौता प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों देश रूस की प्रौद्योगिकी से ईरान में परमाणु रिएक्टरों की संख्या बढ़ाकर आठ करने के लिए सहमत हैं, जिनमें से चार दक्षिणी ईरान स्थित बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में होंगे, ईरान के आठ परमाणु रिएक्टरों के लिए परमाणु ईंधन रूस उपलब्ध कराएगा और उपयोग किए जा चुके ईंधन रॉड रूस को वापस किए जाएंगे, रोसटोम कार्पोरेशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रिएक्टर परियोजनाएं अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के पर्यवेक्षण के अधीन होंगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।