आस्ट्रेलिया भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने का इच्छुक: एबॉट
(International) उन्होंने कहा कि प्राथमिकता है चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने की जिस पर 2005 से वार्ता चल रही है और उम्मीद है कि जब वहां के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सप्ताहांत जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए आस्ट्रेलिया आएंगे तो इस पर हस्ताक्षर हो जाएगा, स्थानीय अखबार में एबॉट के हवाले से कहा गया ‘‘मुझे लगता है कि ये हो गया है, अब निश्चित तौर पर से भारत के साथ समझौता करने पर ध्यान देंगे और यदि हम यह 12 महीने के भीतर कर लेते हैं तो बहुत अच्छा होगा.’’ यह पूछने पर कि क्या भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू करने का समय शुरू हो गया है, एबॉट ने कहा ‘‘हां निश्चित तौर पर, जब मैं कुछ महीने पहले भारत यात्रा पर गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में बहुत उत्साहित थे.’’
इधर मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कहा ‘‘भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बहुत समानता है लेकिन हमारा राजनीतिक, रणनीति और आर्थिक संबंध संभावनाओं से बहुत कम है.’’ एबॉट और मोदी ब्रिस्बेन में इस सप्ताहांत हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में मुलाकात करने वाले हैं, मोदी पिछले 28 साल में पहले भारतीय प्रधानमंत्री जो आस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।