भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भारतीयों और भारत को देखने का नजरिया पूरे विश्व में बदला है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत की ओर बेहद उत्सुकता से देख रहा है। पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया भारत को विशिष्ठ नजर से देख रही है, और हमारा मूल्यांकन कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कभी जो देश हमारी नमस्ते नहीं लेते थे, वह आज हमसे गले लगने की कोशिश कर रहे हैं। हम तक पहुंचने के लिए रास्ते खोज रहे हैं। उन्होंने यहां मौजूद भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए इस अमानत को संभालना बहुत बड़ी चुनौती है, जिसपर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।अपने संबोधन में उन्होंने म्यांमार और भारत की समानताओं का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों के इतिहास में काफी समानताएं हैं। हम सुख-दुख के साथी रहे हैं। भगवान बुद्ध की वजह से भी म्यांमार भारत को बेहद आदर भरी नजरों से देखता आया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की अपने आसपास के देशों के प्रति भी कुछ जिम्मेदारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।