अमेरिका के साथ वैश्विक व्यापार सुविधा समझौते का रास्ता साफ
(International)
खाद्य सुरक्षा पर डब्ल्यूटीओ में भारत ने सरकारी अनाज भंडारण की सीमा को लेकर अमेरिका के साथ जारी मतभेदों कोे दूर कर लिया है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच गुरुवार को वैश्विक व्यापार सुविधा समझौता लागू होने का रास्ता साफ हो गया। जो पिछले कई महीनों से अटका हुआ था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अनाज भंडारण के मुद्दे पर अमेरिका के साथ मतभेदों को दूर कर लिया गया है। हालांकि मंत्री ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। लेकिन कहा कि डब्ल्यूटीओ की जनरल काउसिंल की दिसंबर में होने वाली बैठक में भारत के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।