सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता को समर्थन
(International)
ब्रिटेन, फ्रांस और नेपाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिए जाने का समर्थन किया है। इसके साथ ही सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली घटक में लंबे समय से अटके सुधार प्रस्तावों की धीमी प्रगति पर भी चिंता जताई है। बुधवार को महासभा सत्र में उपस्थित देशों ने परिषद में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार बदलाव पर जोर दिया। ‘उचित प्रतिनिधित्व और सुरक्षा परिषद की सदस्यता का विस्तारष् विषय पर चर्चा शुरू करते हुए महासभा के अध्यक्ष सैम कुटेसा ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार उनकी प्राथमिकता में है। भारत ने सुरक्षा परिषद के मौजूदा स्वरूप को गंभीर रूप से अक्षम अंग बताते हुए अगले साल तक सुधार की जरूरत पर बल दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।