पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को अदालत के आदेश के बाद 100 अरब की युवा कर्ज योजना के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। लाहौर हाई कोर्ट ने गत मंगलवार को मरियम को हटाने का निर्देश देते हुए कहा था कि इस योजना को संभालने का उनके पास कोई अनुभव नहीं है। अदालत ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के स्थानीय नेता जुबैर नियाजी की याचिका पर सरकार को यह निर्देश दिया था। नियाजी ने कोर्ट में दलील दी थी कि यह सीधे-सीधे भाई-भतीजावाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन है। शरीफ द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए कम ब्याज पर कर्ज दिया जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।