प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ते आतंकवादी खतरे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। लेकिन उसे किसी धर्म विशेष जोड़ने की प्रवृत्ति का विरोध किया है। उन्होंने विश्व समुदाय से कहा कि किसी भी कीमत पर आतंकवाद को धर्म विशेष से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ वास्तविक साझेदारी विकसित करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री गुरुवार को म्यांमार की राजधानी नेपी तॉ में आयोजित ईस्ट एशिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग समेत 18 देशों के प्रमुखों की मौजूदगी में मोदी ने आतंकवादियों द्वारा साइबर जगत के बेजा इस्तेमाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को आगाह किया। दुनिया को सीख देने वाले अंदाज में उनका कहना था, ष्साइबर जगत और अंतरिक्ष का इस्तेमाल एक-दूसरे को जोड़ने और विश्व समुदाय की समृद्धि के लिए ही किया जाना चाहिए। इस पर दहशतगर्द ताकतों का प्रभुत्व नहीं कायम होने देना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।