प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आस्ट्रेलिया में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। टीवी रिपोर्टस के अनुसार जम्मू और कश्मीर का हिस्सा नक्शे में नहीं दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिसबेन में शुक्रवार को क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलाजी में गए थे। यहां पर कृषि क्षेत्रों में हो रहे शोधों पर उनका खास ध्यान था। इसी बीच एक प्रजेंटेशन के दौरान वहां भारत का नक्शा दिखाया गया। लेकिन, नक्शा गलत था। हालांकि, इस मसले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है लेकिन वीडियो में इसे साफ देखा जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।