(International)
इराक में जिहादी नेताओं पर हवाई हमलों के बाद यह अफवाहें थीं कि बगदादी या तो हमले में घायल हो गया या मारा गया। यह रिकॉर्डिंग 17 मिनट की है जिसमें बगदादी बताए जा रहे व्यक्ति ने संकल्प जताया कि इराक और सीरिया के कई भागों में कब्जा कर चुका आईएस अंतरराष्ट्रीय हवाई हमलों के बावजूद अपना प्रभाव बढ़ाता रहेगा और अपने विरोधियों के साथ जमीन पर लड़ाई लड़ता रहेगा। रिकॉर्डिंग में यह व्यक्ति कहता है ‘आश्वस्त रहें, ओ मुस्लिमो, आपके लिए स्टेट अच्छा है और बेहतर स्थिति में है। इसका अभियान नहीं रूकेगा और यह विस्तृत होता रहेगा।’ ऑडियो में इस व्यक्ति की आवाज बगदादी की तरह लग रही है किंतु इसकी पहचान की अलग से पुष्टि नहीं हो पाई। इस व्यक्ति ने कहा ‘जल्द ही, यहूदी तथा क्रुसेडर जमीन पर लड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे और अपने जमीनी बलों को मरने तथा विनाश के लिए भेजेंगे।’ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक में अपने सैन्य कर्मियों की संख्या बढ़ा कर 3,100 करने की घोषणा की है। ये सैन्य कर्मी बगदाद के बलों को प्रशिक्षण और आवश्यक परामर्श देंगे। अमेरिका के इस कदम को ऑडियो में बोलने वाले व्यक्ति ने दोनों पक्षों के बीच जमीनी युद्ध की शुरूआत करार दिया। जुलाई में एक वीडियो जारी किए जाने के बाद से यह बगदादी का पहला संदेश बताया जाता है। जुलाई में जारी वीडियो में जिहादी नेता बगदादी उत्तरी इराक के मोसुल शहर में धर्मोपदेश दे रहा है। इराक और सीरिया के कई हिस्सों में ‘खिलाफत’ लागू करने की आईएस की घोषणा के बाद यह वीडियो जारी किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।