जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से की जिसमें आर्थिक सहयोग का मुद्दा सबसे ऊपर था। इसके अलावा मोदी की मुलाकात जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से रात्रि भोज के दौरान हुई। डेविड कैमरन के साथ पहली बैठक के दौरान उन्होंने भारत के साथ संबंधों को ब्रिटिश विदेशी नीति की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया । साथ ही कैमरन ने मोदी को ब्रिटेन की यात्रा पर आने का न्योता दिया। बैठक में कैमरन ने मोदी से कहा, भारत के साथ संबंध ब्रिटिश विदेश नीति की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इधर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जो दोनों नेताओं के बीच असाधारण गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।