जी-20 शिखर सम्मेलन में नाराज हुए पुतिन
(International)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में आए नेताओं से नाराज हैं। लगभग सभी देशों के नेता यूक्रेन में रूसी हस्तक्षेप को लेकर पुतिन की आलोचना कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हो रहे इस सम्मेलन के दूसरे दिन पुतिन के वाॅक आउट करने की संभावना हैं इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था और इबोला संक्रमण पर फैसलों और जी-20 की सफलता पर संदेह होने लगा है। रूसी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुतिन ने आज सम्मेलन के दूसरे दिन के अपने कार्यक्रम में भारी बदलाव किया है। भाषण खत्म करने के बाद पुतिन जी-20 के आयोजक ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित भोज में शामिल नहीं होंगे। वे अपनी प्रेस कांफ्रेंस भी नियत समय से पहले करेंगे। प्रवक्ता ने कहा भोज असल में मनोरंजन के कार्यक्रम से कुछ ज्यादा नहीं है इसलिए पुतिन उसमें शामिल नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।