इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबोट के साथ शिखरवार्ता की। इस वार्ता में देशों के बीच पांच समझौते हुए हैं। जिसमें सामाजिक सुरक्षा, सजायाफ्ता कैदियों के हस्तांतरण, कला संस्कृति, पर्यटन और नशीली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। समझौते के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री टोनी एबोट ने कहा कि भारत एक सुपर पॉवर के रूप में उभर रहा है, ऐसे में दोनों देशों के बीच हुए समझौते संबंधों को और भी मधुर करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस द्विपक्षीय वार्ता में भारत कृषि और उसे जुड़े विकास कार्यों पर ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करेगा। आतंकवाद रोकने, क्रिकेट, हॉकी और योगा से जुड़े विकास पर भी दोनों देश काम करेंगे। मोदी ने आगे कहा कि 2015 में मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट ऑस्ट्रेलिया में होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।