विवादों में फंसी मोदी का स्वागत करने वाली युवती!
(International)
भारतीय समुदाय की ओर से यहां आयोजित स्वागत समारोह की होस्ट राशि कपूर ने कथित गलतबयानी कर खुद को विवादों में फंसा लिया। आरोप है कि कपूर ने अपने बारे में कहा था कि वह ‘मिस इंडिया-आस्ट्रेलिया’ हैं। मिस इंडिया आस्ट्रेलिया कॉरपोरेशन ने एक बयान में इसे झूठ बताया है और इसके लिए कपूर से माफी मांगने को कहा है। कॉरपोरेशन की राष्ट्रीय निदेशक रीना कोक ने मोदी के आस्ट्रेलिया दौरे का स्वागत किया है लेकिन कपूर के दावे को झूठ बताया है। इसके जवाब में कपूर ने अपने फेसबुक पर स्पष्ट किया है कि उनके पास मिस इंडिया ग्लोबल यूनाइटेड 2013 खिताब है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।