ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में और तूफान आने की आशंका
(International) मौसम विभाग ने ब्रिसबेन में हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है, मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि ब्रिसबेन में सुबह और दोपहर बाद आंधी आने की संभावना है, मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार, बारिश होने की 40 फीसदी संभावना है, संभावित बारिश 4 मिलीमीटर से कम होने की उम्मीद है, मौसम ब्यूरो के एक अधिकारी एडम वुड्स ने बताया, "यहां और तूफान आ सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना बीते दिन से कम है." क्षेत्र में बुधवार को बड़ा तूफान आया था, जिसके कारण बाढ़ आई थी, यातायात बाधित हुआ था और हजारों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था, क्वींसलैंड रेल ने बताया कि सभी सेवा सामान्य रूप से बहाल कर दी गई हैं, तूफान के कारण बिजली ठप होने, रेल लाइनों पर पेड़ गिरने से रेल सेवा बाधित हुई थी, क्वींसलैंड रेल ने एक बयान में बताया, "पिछली रात, नेटवर्क में बिजली बहाल करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया." सोशल मीडिया शहर में ध्वस्त कारों, बाढ़ग्रस्त सड़कों की तस्वीरों से भरा था, क्वींसलैंड के आसपास के इलाके, झीलें और जंगल खास तौर से प्रभावित हुए हैं, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।