भारतीय-अमेरिकी ऐमी बेरा यूएस कांग्रेस के लिए पुन: निर्वाचित
(International) चार नवंबर को कांग्रेस के लिए हुए चुनाव के दो सप्ताह से अधिक का समय गुजरने के बाद बेरा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन डाउग ओसे से कड़े मुकाबले में 1432 मतों की बढ़त हासिल की थी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार बेरा को 92394 जबकि ओसे को 90962 वोट मिले। सभी मत पत्रों की गिनती की जा चुकी है। चार नवंबर को चुनाव की रात बेरा तीन हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे थे। 49 वर्षीय बेरा ने एक बयान में कहा, ‘पिछले 19 सालों से एक डाक्टर के नाते इस देश की सेवा करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं आभारी हूं कि मुझे कांग्रेस में सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट कैलिफोर्निया से अपनी सेवाएं लगातार देने का मौका मिलेगा।’ वह पहली बार 2012 में चुने गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।