(International)
शरीफ ने पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में कश्मीर परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा मूल विश्वास है कि कश्मीर मुद्दा बातचीत के जरिये हल होना चाहिए। मेरी सरकार ने भारत के साथ वार्ता शुरू की लेकिन उन्होंने विदेश सचिवों के बीच प्रस्तावित वार्ता रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि भारत के साथ बातचीत शुरू करने से पहले, मैंने कश्मीरी नेताओं के साथ विचार विमर्श करने का फैसला किया है। शरीफ ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब नेपाल में अगले सप्ताह दक्षेस सम्मेलन होना है जिसमें वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर मुद्दे के समाधान पर वार्ता शुरू करने के लिए भारत पर दबाव बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।