(International)
कैलथ (79) को कल व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान नेशनल मेडल ऑफ साइंस प्रदान किया गया। ओबामा ने कहा, ‘थॉमस कैलथ भारत से अमेरिका 22 साल की उम्र में आए थे। वह एक शोध सहायक की हैसियत से यहां आए थे जिसके बाद वे एमआईटी (मैसाच्यूसेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग) और स्टैनफोर्ड गए। वहां उन्होंने सूचना सिद्धांत एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस सफर के दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा विद्वानों को भी तैयार किया।’ कैलथ को यह पुरस्कार सूचना एवं प्रणाली विज्ञान में परिवर्तनकारी योगदान, नए विद्वानों को तैयार करने और विज्ञान की उपलब्धियों को एंटरप्रेन्योर्स के अनुकूल अनुवाद करने के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिया जाता है। कैलथ का जन्म 1935 में मलयालम भाषी सीरियाई ईसाई परिवार में हुआ था जो केरल से संबद्ध थे। कैलथ ने लिनियर प्रणाली पर कई किताबें लिखी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।