नवाज का ओबामा से आग्रह, भारत के समक्ष कश्मीर मुद्दे को जरूर उठाएं
(International) बातचीत के दौरान शरीफ ने ओबामा को पिछले साल वाशिंगटन में पाकिस्तान आने के लिए दिये गये न्यौते की याद दिलायी। हालांकि इस बातचीत के दौरान नवाज शरीफ एक बार फिर कश्मीर राग अलापने से नहीं चूके। उन्होंने ओबामा से कहा कि वो भारत से कश्मीर के मुद्दे पर भी बात करें। शरीफ के मुताबिक ये मसला जितनी जल्दी हल होगा, क्षेत्र में शांति बहाली का रास्ता साफ होगा। ओबामा ने नवाज से कहा कि वो कश्मीर के हालात से वाकिफ हैं।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय हालात पर भी चर्चा हुई। शरीफ ने ओबामा को पिछले साल वाशिंगटन में पाकिस्तान आने के लिए दिए गए न्यौते की याद भी दिलाई। शरीफ के मुताबिक पाकिस्तान आवाम अमेरिकी राष्ट्रपति का जल्द ही अपने देश में स्वागत करने की उम्मीद कर रहे हैं। इसपर ओबामा ने भरोसा दिया कि वो जल्दी ही किसी तारीख पर दौरा करेंगे जब देश में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।