बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर की गई टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा हैं. इसके लिए सोमवार को टैग भी ट्रेंड करता रहा. मोदी ने कहा था कि शेख हसीना ने एक महिला होने के बावजूद आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लिया है. मोदी रविवार को ढाका यूनिवर्सिटी में भाषण दे रहे थे. उन्होंने इस दौरान कहा कि एक महिला होने के बावजूद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि उनकी सरकार आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. मोदी ने शेख हसीना को उनके दृष्टिकोण के लिए बधाई दी. मोदी की इस टिप्पणी के बाद ट्विटर पर आलोचनाओं का अंबार लग गया. लोगों ने उनकी टिप्पणी को पक्षपातपूर्ण बताया. कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, आरएसएस भाजपा के मूल में ही महिलाओं से नफरत, कट्टरपन, उग्रराष्ट्रवाद एवं पक्षपात है. नरेंद्र मोदी इसका एक और उदाहरण हैं. ट्विंकल खन्ना ने भी की आलोचना वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने इसका बड़े मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, श्हाहा. नहीं, हम महिला हैं फिर भी हमारे लिए सारे मर्द हर सुबह चोरी-छिपे बड़ी सावधानी से अपनी मूंछें साफ करते हैं. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, एक मुस्लिम राष्ट्र में एक महिला होने के बावजूद शेख हसीना प्रधानमंत्री हैं. वह आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने की हिम्मत व यकीन रखती हैं. ऐसी नकारात्मक सोच क्यों?
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।