लुधियाना के दोरहा इलाके में अमोनिया गैस टैंकर से जहरीली गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग गैस की वजह से बीमार हुए. गैस से प्रभावित लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना शुक्रवार देर रात की है. दोरहा बाई-पास रोड के पास ट्रक के फंसने से गैस के रिसाव का सिलसिला शुरू हुआ. जहरीली गैस में सांस लेने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गईय दोरहा पुलिस स्टेशन के एसएचओ रजनीश कुमार सूद ने कहा, श्मृतकों की लाश को लुधियाना अस्पताल ले जाया गया है. सूद ने बताया कि जहरीली गैस में सांस लेने की वजह से 100 लोग अब तक अस्पताल में इलाज कराने पहुंच चुके हैं. गैस के टैंकर का नंबर गुजरात का गुजरात का है. घटना के वक्त टैंकर लुधियाना की तरह से गुजरात की तरफ जा रहा था. घटना के बाद दोरहा के आस पास के गांवों को खाली करा लिया गया है.
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।