ब्रिटेन घूमने आए सऊदी अरब के सुल्तान तुर्की बिन अब्दुल्लाह एक बार फिर से चर्चा के विषय बने हुए है। दरसल तुर्की बिन अब्दुल्लाह ने अपने सोने की सुपर कार लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर को लंदन के मेफेयर स्ट्रीट पर गलत तरीके से पार्क किया जिसपर लोकल पुलिस ने उनकी तीन करोड़ रुपए की कार पर जुर्माने लगा दिया। यह कोई पहला मामला नहीं जिसमे बिन अब्दुल्लाह ने इतना बड़ा जुर्माना दिया हो, वो अक्सर देते रहते हैं। सहजादे तुर्की बिन अब्दुल्लाह बीते दिनों तब चर्चा में आये जब उन्हें लंदन की सड़कों पर अपने सोने की कारों के काफिले के साथ घूमते देखा गया था। इसने गोल्डन करें के काफिले में रॉल्स रॉयस फेंटम कूपे, मर्सिडीज 6ग्6, हमर और लम्बोर्गिनी एवेंटाडोर जैसे सुपर कारें शामिल है जिसे वो अक्सर एक साथ लेकर सड़कों पर दिखाई देतें हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इन गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने गाड़ियां तो तमाम देखीं, लेकिन ऐसी सोने की गाड़ियां कभी नहीं देखीं। राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह के इंस्टाग्राम अकाउंट को 73 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने अकाउंट पर इन्होंने अब तक 180 से ज्यादा वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। अधिकतर वीडियो और तस्वीरों में राजकुमार की गाड़ियां नजर आ रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।