कनाडा में अल्बर्टा प्रांत के फोर्ट मैकमर्रे के जंगलों में लगी आग शहर के काफी समीप पहुंच गई है। आग की लपटें फिलहाल शहर से दूर है हालांकि शहर के अधिकतर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। आग बुझाने वाले दल के प्रबंधक चैड मॉरिसन ने कल कहाश् फोर्ट मैकमर्रे के उत्तर-पूर्व के अंदरूनी जंगलों में भी आग फैल सकती है। हवाओं और सूखे के कारण यह तेजी से फैल रहा है।श् सप्ताह के शुरुआत में ही अस्सी हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। शहर का दक्षिणी हिस्सा लगभग खाली हो चुका है और उत्तरी हिस्से से भी भारी संख्या में पलायन हो रहा है। शहर के उत्तरी हिस्से में सड़क पर आग की लपटें फैलने के बाद तेल कंपनियों के कर्मचारियों को वहां से निकालने के काम को रोक दिया गया है। प्रांतीय सरकार के अनुसार आग एक हजार वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैल चुकी है। रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है जिससे हालात सुधरने की उम्मीद की जा रही है। आग से किसी के घायल होने या मौत की कोई खबर अभी तक नहीं मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।