मुंबई हमले में शामिल थे ‘पाकिस्तानी’
(International)
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख शुजा पाशा ने माना है कि 2008 मुंबई हमले में उनके लोग शामिल थे। अमेरिका में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत हुसैन हक्कानी ने अपनी किताब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान में इस बात का दावा किया है। यह किताब अगले सप्ताह प्रकाशित होगी। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि पाशा ने कहा था कि मुंबई हमले में लोग हमारे थे, ऑपरेशन हमारा नहीं था। उन्होंने कहा कि इस किताब का उद्देश्य यह बताना है कि दोनों देशों ने 69 वर्षों का ठीक से इस्तेमाल नहीं किया। हक्कानी ने कहा कि हमले के आठ साल बाद भी साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने में नाकाम होने के बाद पाकिस्तान ने एक अन्य मामला खड़ा कर दिया। इस मसले को अपरिपक्वता का एक उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों देश एक दूसरे से किस तरह पेश आते रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।