ब्रिटिश महारानी ने चीन के अधिकारियों को बताया बहुत ‘अशिष्ट’
(International)


ब्रिटिश राजशाही द्वारा दुर्लभ राजनयिक भूल के तहत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पिछले साल चीन के अधिकारियों को बहुत ‘अशिष्ट’ कहते हुए कैमरे में कैद हो गईं। महारानी ने यह बात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ब्रिटेन यात्रा के दौरान एक पार्टी में कही थीं। एक आधिकारिक शाही कैमरामैन ने बकिंगघम पैलेस गार्डन पार्टी के दौरान उनकी टिप्पणियां रिकार्ड कीं, जिसे बुधवार को मीडिया में प्रसारित किया गया। 90 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पिछले साल अक्तूबर में चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान चीन में ब्रिटेन के राजदूत बारबरा वुडवार्ड के साथ चीन के अधिकारियों के व्यवहार पर चर्चा कर रही थीं। महारानी की बातचीत उस वक्त रिकॉर्ड हो गईं जब उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड के कमांडर लूसी डिओर्सी से मिलवाया गया। महारानी को लूसी के बारे में बताया गया कि उन्होंने शी के ब्रिटेन दौरे के दौरान सुरक्षा की देखरेख की। इसके बाद महारानी को यह कहते हुए सुना गया, ‘ओह, दुर्भाग्य।’ इस पर डिओर्सी ने कहा, मुझे नहीं पता कि आप जानती हैं या नहीं, लेकिन यह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। इस पर महारानी ने जवाब दिया मुझे पता है। महारानी ने डिओर्सी से कहा कि चीन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राजदूत के साथ बहुत अशिष्टता से पेश आए। पुलिस कमांडर ने भी सहमति जताते हुए कहा, मुझे लगता है कि वे बहुत अशिष्ट और बहुत अराजनयिक थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।