पेरिस से काहिरा जा रहा इजिप्ट एयर का विमान आज सुबह रडार से लापता हो गया। एयरलाइंस के मुताबिक उसमें 66 यात्री सवार हैं। स्काई न्यूज के मुताबिक इजिप्ट सिविल एविएशन अथॅारिटी ने बताया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समंदर में गिर गया। प्रवक्ता के मुताबिक पेरिस से काहिरा जा रहा इजिप्ट एयर का एक विमान रडार से लापता हो गया। एयरलाइन के अधिकारिक एकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए कहा गया है कि स्थानीय समयानुसार 23रू09 बजे (02.39 आईएसटी) पर विमान उड़ान संख्या एमएस804 पेरिस से काहिरा के लिए रवाना हुआ और रडार से लापता हो गया। उस वक्त विमान 37 हजार फीट पर उड़ान भर रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।