प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सात जून को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे और रक्षा, सुरक्षा तथा उर्जा के प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। वह अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ओबामा सात जून, मंगलवार को व्हाइट हाउस में भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में जनवरी 2015 में हुई ओबामा की भारत यात्रा के बाद से प्रमुख क्षेत्रों में अमेरिका-भारत संबंधों में आई गहराई रेखांकित होगी। अर्नेस्ट ने कहा, राष्ट्रपति जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ उर्जा पर हमारी साझेदारी, सुरक्षा और रक्षा सहयोग और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं पर हुई प्रगति पर चर्चा करने के लिए आशान्वित हैं। इससे पहले दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने आज घोषणा की कि राष्ट्रपति ओबामा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री सात, आठ जून को वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।