अमेरिका में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक खुफिया सेवा के एक एजेंट ने मुख्य भवन के पास चेकपोस्ट पर एक हथियारबंद शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, अधिकारियों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है। गोलीबारी कांड के बाद कुछ देर के लिए व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया लेकिन अब उसे दोबारा खोल दिया गया है। उस वक्त अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मैरीलैंड में गोल्फ खेल रहे थे जबकि उपराष्ट्रपति जो बाइडेन उस वक्त व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।