अमेरिका ने पाकिस्तान की सैन्य मदद रोकी
(International)
अमेरिका ने पाकिस्तान को जोरदार झटका दिया है। अमेरिकी सीनेट की एक समिति ने पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर (दो हजार करोड़ रुपये) की सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट की समीति ने सोमवार को पाक को दी जाने वाली सैन्य सहायाता राशि पर रोक के लिए एक बिल को मंजूरी दी। समिति ने कहा है कि यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक अमेरिकी रक्षा मंत्री कांग्रेस के सामने यह प्रमाणित न कर दें कि इस्लामाबाद ने हक्कानी नेटवर्क के खात्मे के लिए कठोर कदम उठाए हैं। मालूम हो कि इससे पहले सीनेट ने बीते हफ्ते ही ‘नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (एनडीएए-2017)’ पास किया था। एनडीए-2017 अब सीनेट के सामने वोटिंग के लिए पेश किया जाएगा। इसके पेश होते ही अमेरिका द्वारा पाक को दी जाने वाली आर्थिक मदद के नियम कड़े हो जाएंगे। हालांकि, ओबामा प्रशासन अमेरिकी सीनेट के इस कदम से खफा है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।