सऊदी अरब ने जेद्दा की चार मस्जिदों में गैर मुसलमानों को प्रवेश की अनुमति देने जा रहा है। समाचार चैनल ‘अल अरबिया’ के मुताबिक, इसका मुख्य उद्देश्य गैर मुसलमानों को इस्लामिक सभ्यता से परिचित कराना है। सऊदी अरब ने गैर मुस्लिमों के मक्का शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है, जो विश्वभर में मुसलमानों का पवित्र स्थल है। हालांकि, कई इस्लामिक देशों ने पर्यटकों के आकर्षण के लिए गैर मुसलमानों को मस्जिद में प्रवेश की अनुमति दे रखी है। सऊदी अरब का यह फैसला चरमपंथ से लड़ने और विश्व में इस्लाम की छवि में सुधार का प्रयास हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।