अमेरिका को मोदी की यात्रा से काफी उम्मीदें
(International)

अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा है कि अमेरिका अगले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान उनके साथ अत्यंत ठोस और समग्र चर्चा की उम्मीद कर रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने यहां अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम अगले हफ्ते प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान अत्यंत ठोस एवं समग्र चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं। पीएम मोदी छह जून को तीन दिन की यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री व्हाइट हाउस में सात जून को राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे और आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।