कतर के अमीर शेख से होगी मोदी की वार्ता
(International)
पीएम मोदी रविवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ विस्तृत वार्ता करेंगे। मोदी अफगानिस्तान के बाद कतर के दौरे पर पहुंचे हैं। पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में वे कतर में हैं। दौहा में अपने दौरे के पहले दिन उनका पहला कार्यक्रम भारतीय कामगारों के शिविर में था। अपने छोटे से संबोधन के बाद मोदी ने कामगारों के साथ बातचीत की और साथ में जलपान भी किया। शिविर में अपने 30 मिनट के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई कामगारों से हाथ भी मिलाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।